बरेली: यूपी के बरेली में दो लड़कों को अपने यूट्यूब चैनल के लिये पुलिस वाला बन कर प्रैंक करना महंगा पड़ गया। दोनों को असली पुलिस पकड़ कर अपने साथ ले गयी। अब दोनों हवालात की सैर कर रहे हैं।

दरअसल, बरेली के कैंट थाना क्षेत्र की पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध पुलिस वाले मदारी की पुलिया पर चेकिंग कर रहे हैं जिससे आम आदमी, असली पुलिस वाले समझ कर व्यवहार कर रहे हैं। सूचना पर पहुंची असली पुलिस ने देखा कि पुलिस के भेष में दो लड़के चेकिंग कर रहे हैं। उनमें एक दारोगा और एक सिपाही बना हुआ था।

जब असली पुलिस वालों ने दोनों से पूछा कि तुम कौन हो और कौन से थाने में तैनात हो तो दोनों लड़कों पसीना आ गया और वो माफी मांगते हुए गिड़गिड़ाने लगे। पकड़े गये शिवम और अशोक ने पुलिस वालों को बताया कि उनका यूट्यूब चैनल है, उसके लिये ये मजाकिया वीडियोज बना रहे थे। उन्होंने बताया कि चेकिंग से जैसे लोग घबरा रहे थे, वो सब वो रिकॉर्ड कर रहे थे।

पुलिस उन्हें लेकर थाने आई तो इंस्पेक्टर कैंट राजीव कुमार सिंह और उनकी टीम ने उनकी नकली वर्दी उतरवा कर जब्त कर ली और थाने में प्राइवेट कपड़े उपलब्ध कराये। वहीं, एसपी सिटी रविन्द्र कुमार ने ऐसे सभी लोगों को चेतावनी देते हुए कहा है कि पुलिस या अन्य किसी सरकारी संस्थान की वर्दी पहन कर ऐसे कृत्य करने पर मुकदमा दायर कर जेल भेजा जायेगा। यूट्यूब या किसी अन्य वीडियो बनाने का बहाना नहीं चलेगा।
इसे भी पढ़ें:
- Jasidih: ट्रेन में लावारिस बोरे से 20 बोतल शराब बरामद, RPF ने जब्त कर उत्पाद विभाग को सौंपा
- Mumbai: टाइगर श्रॉफ पर हमले की जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग ने ली, CM फडणवीस ने मांगी रिपोर्ट
- Manipur Violance: कामजोंग में 15 घरों में लगाई आग, कुकी समुदाय के लोग जंगलों में भागे; हमलों में चार घायल
- BIG NEWS: Actor Tiger Shroff पर अज्ञात हमलवारों ने की फायरिंग, ड्राइवर घायल
- Deoghar: फर्जी कस्टमर केयर व पीएम किसान योजना के नाम पर ठगी करने वाले नौ साइबर अपराधी गिरफ्तार



