
अक्सर लोग ट्रेन (Train) या फ्लाइट (Flight) को आसानी से पकड़ने और अंतिम समय में भीड़ से बचने के लिए रेलवे स्टेशन (Railway Station) या हवाई अड्डे (Airport) पर जल्दी पहुंच जाते हैं। कुछ लोग तो कई घंटे पहले पहुँच स्टेशन पर अपनी गाड़ी का इन्तजार कर रहे होते हैं तो कई ऐसे भी होते हैं जो हमेशा लास्ट मिनट पर स्टेशन पहुंचते हैं। जिससे ट्रेन छूटने का भी डर बन जाता है।

लेकिन आपने क्या अनुभव किया है? क्या आप अंतिम समय में पहुँचते हैं या पुरे परिवार के साथ घंटो पहले स्टेशन पहुंच ट्रेन आने तक समय गुजारने के तरकीब खोजते हैं। ऐसे ही एक शख्स ने ट्वीटर पर अपना अनुभव शेयर किया जिसके बाद दिलचस्प किस्से देखने को मिले।

ब्रेन निबलर नाम के एक शख्स ने ट्विटर पर एक रेलवे स्टेशन से एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने लिखा है “मेरा परिवार 8.40 ट्रेन के लिए 7.15 बजे स्टेशन पहुंच गया है. आपका परिवार कितनी देर पहले आता है?”
इसे ट्विटर पर 1 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। 50 बार रीट्वीट हो चूका है। और यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में अपने अनुभव शेयर किए हैं। उनमें से कुछ ने पारिवारिक छुट्टियों की मनोरंजक यादें बताईं, जबकि अन्य ने कहा कि माता-पिता के साथ यात्रा करने के लिए एक घंटे पहले पहुंचना बहुत जरूरी था। एक यूजर ने लिखा, ‘वहां 5.10 की ट्रेन थी, 3.45 पर पहुंच गई थी।
दूसरे ने कहा, “मेरे माता-पिता 1.5 घंटे पहले पहुंच जाते हैं क्योंकि 20 साल पहले ‘खानदान’ में किसी की एक बार ट्रेन से छूट गई थी।”
एक अन्य यूजर ने लिखा, “एक बार मेरे पिताजी हमें आधी रात को रेलवे स्टेशन पर सुबह की ट्रेन के लिए ले गए .”
वहीं किसी ने ये भी लिखा है “आधा घंटा पहले” . तो दूसरे ने लिखा ” जबतक ट्रेन की लास्ट बोगी स्टेशन से निकल नहीं रही होती” .
लोग अपने-अपने दिलचस्प किस्से शेयर कर रहे हैं।


