spot_img
spot_img

Valentine Day पर Google ने बनाया प्यारा सा Doodle, देखें Video

वैलेंटाइन डे 2022 (Valentine Day 2022) के मौके पर गूगल (Google) ने प्यारा गूगल डूडल (Doodle) म्यूजिकल वीडियो बनाकर वैलेंटाइन डे पर बधाई संदेश दिया है।

Valentine Day 2022: वैलेंटाइन डे 2022 (Valentine Day 2022) के मौके पर गूगल (Google) ने प्यारा गूगल डूडल (Doodle) म्यूजिकल वीडियो बनाकर वैलेंटाइन डे पर बधाई संदेश दिया है।

वैलेंटाइन डे हर साल आज के ही दिन यानी 14 फरवरी को मनाया जाता है। वैलेंटाइन वीक का यह आखिरी और सबसे खास दिन है। इसी विशेष दिन गूगल ने डूडल के जिरए बधाई संदेश दिया है।

गूगल के आज के डूडल में दिल के साथ दो प्रेमी जोड़ों को दिखाया गया है, जो एक-दूसरे को फूल देकर प्यार (Love) का इजहार करते हैं साथ ही बैकग्राउंड में एक म्यूजिक बजता है। गूगल का आज का डूडल आपसी प्यार और सौहार्द की निशानी है।

आज के खास दिन में कपल्स अपने चाहने वाले से प्यार का इजहार करते हैं। एक स्पेशल समय बिताते हैं। यह दिन वैसे तो सबके लिए खास है, लेकिन आज का दिन युवाओं के लिए बेहद खास होता है। इस खास दिन को गूगल डूडल ने बेहत आकर्षक बना दिया है। गूगल का यह डूडल लोगों को खूब भा रहा है।

यहां देखें गूगल डूडल वीडियो

Google.com

वैलेंटाइन वीक के तय है अलग-अलग दिन

वैलेंटाइन डे पर लोग अपने पार्टनर से अपने प्यार का इज़हार करते हैं। हर साल वैलेंटाइन डे हर साल 14 फरवरी को मनाया जाता है। वैसे तो वैलेंटाइन को पूरे एक सप्ताह मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 7 फरवरी यानी रोज़ डे से होती है, जो 14 फरवरी तक चलता है। आइए जानते हैं कि आखिर किस दिन कौन सा डे मनयाा जाता है-

7 फरवरी – रोज़ डे
8 फरवरी – प्रपोज डे
9 फरवरी – चॉकलेट डे
10 फरवरी – टेडी डे
11 फरवरी – प्रॉमिस डे
12 फरवरी हग डे (गले लगाने का दिन)
13 फरवरी – किस डे
14 फरवरी – वैलेंटाइन डे

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!