गढ़वा (झारखण्ड)
विशुनपुरा प्रखंड के पंचायत सेवक संजय कुमार गुप्ता को ACB की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को ACB की टीम ने पंचायत सेवक 5 हजार रुपए घूस लेते गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार पंचायत सेवक ने लाभुक से कुआं निर्माण में कमीशन की मांग की थी। कुआं निर्माण करवा रहे विशुनपुरा प्रखंड के जतपुरा निवासी सुनील कुमार यादव ACB की टीम से शिकायत की थी कि उसे मिलने वाले रुपए में से पंचायत सेवक ने 12 हजार रुपए कमीशन मांगा है। ACB की टीम ने मामले का सत्यापन कर गुरुवार को संजय कुमार गुप्ता को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। ACB की टीम संजय कुमार गुप्ता को अपने साथ पलामू ले गई।