रांची।

झारखंड के विभिन्न हिस्सों में पिछले 24 घंटे में 237 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई।

राज्य भर में अब तक 1,079,21 संक्रमितों की पहचान की जा चुकी है। इनमें से 2,242 एक्टिव हैं। वहीं, बुधवार को तीन मरीजों की मौत भी हुई। मृतकों में देवघर, हजारीबाग और पश्चिमी सिंहभूम से 1-1 मरीज शामिल हैं। 316 मरीज ठीक भी हुए हैं। इनमें से 161 मरीज रांची से शामिल हैं।

इधर, स्वास्थ्य सचिव डॉ. नितिन कुलकर्णी ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए राज्य के सभी सिविल सर्जनों को दिसंबर के पहले सप्ताह तक अपने-अपने जिलों में कोरोना के लिए निर्धारित बेड की संख्या तैयार रखने का निर्देश दिया है।
बुधवार को बोकारो से 18, देवघर से 10, धनबाद से 14, दुमका से 2, पूर्वी सिंहभूम से 38, गढ़वा से 4, गिरिडीह से 4, गोड्डा से 3, गुमला से 1, हजारीबाग से 6, जामताड़ा से 1, खूंटी से 6, कोडरमा से 1, लातेहार से 2, लोहरदगा से 4, पाकुड़ से 1, पलामू से 3, रामगढ़ से 12, रांची से 92, साहेबगंज से 4, सरायकेला से 2, सिमडेगा से 4 और पश्चिमी सिंहभूम से 5 मरीज मिले हैं।



