


► कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए हिमचाल सरकार ने बड़े फैसले लिए हैं

► हिमाचल सरकार ने अब स्कूलों को 31 दिसंबर तक बंद रखने का फैसला लिया है.
► 4 जिलों में नाइट कर्फ्यू भी लगाया जाएगा.
शिमला (हिमाचल प्रदेश)
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में सोमवार को जयराम मंत्रिमंडल की एक अहम बैठक हुई. सूबे में कोरोना की स्थिति को देखते हुए कैबिनेट में कुछ अहम फैसले लिए गए.
हिमाचल सरकार ने अब स्कूलों को 31 दिसंबर तक बंद रखने का फैसला लिया है. तो वहीं सूबे के 4 जिलों में नाइट कर्फ्यू भी लगेगा. सरकार के नए आदेश के मुताबिक, मंडी, शिमला, कांगड़ा और कुल्लू में रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा.
राजनैतिक रैलियां और जनसभाएं पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी. तो वहीं सरकारी कार्यालयों में 50-50 का फॉर्मूला के तहत कामकाज होगा.



