
महाराष्ट्र।

महाराष्ट्र में 8 महीने बाद सभी धार्मिक स्थल 16 नवंबर यानी सोमवार से खुल जाएंगे। राज्य सरकार ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। मंदिर में श्रद्धालुओं को कोविड गाइडलाइन का पालन करना होगा। कोरोना महामारी के चलते 18 मार्च से सभी मंदिर बंद हैं।

महाराष्ट्र सरकार 16 नवंबर से राज्य में मंदिरों सहित कई धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति दी है। सोमवार से शिरडी का साईं मंदिर भी खुल जायेगा. साईं बाबा संस्थान ने बताया कि भक्तों को इसके लिए ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी। साईं मंदिर में रोजाना 6,000 भक्तों को दर्शन के लिए अनुमति दी गई है. जिन भक्तों ने दर्शन के लिए ऑनलाइन बुकिंग की है, उन्हें दर्शन की अनुमति मिलेगी।

संस्थान के अनुसार, दर्शनार्थियों को पहले से ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी. पूजा स्थलों को खोलने की अनुमति देने से भक्तों में खुशी का माहौल है। सरकार के इस निर्णय का सभी स्तरों से स्वागत किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि सोमवार से पूजा स्थलों को खोलने की अनुमति दी गई है। पूजा स्थल खोलने के बाद भक्तों को कुछ नियमों का पालन करना होगा। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ सरकारी आदेश नहीं है, बल्कि ‘श्री की इच्छा’ है।

साईं ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कान्हूराज बागते ने कहा कि कोरोना के सभी नियमों का पालन करते हुए शिरडी में साईं बाबा के दर्शन की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि दर्शन के लिए व्यवस्था पूरी कर ली गई है, ताकि श्रद्धालु आसानी से दर्शन कर सकें।




