
बिहार
पटना।

बिहार के आरा में फिरौती नहीं नहीं देने पर अपराधियों ने घर में घुस सो रहे दंपति पर रविवार देर रात को गोली चला दी।

मामला आरा के नारायणपुर थाना क्षेत्र के कुमल टोला गांव का है।गोली महिला के सिर में लगी है। महिला का इलाज पटना के पीएमसीएच में चल रहा है। चिकित्सक के अनुसार घायल की स्थिति काफी गंभीर है।
महिला के पति के अनुसार अपराधियों ने मोबाइल पर फिरौती मांगी थी, नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। पैसे नहीं दिया तो अपराधियों ने घर में घुसकर गोलीबारी कर दी। इस दौरान एक गोली उनकी पत्नी के सिर में लगी।
महिला को आरा सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टर ने गंभीर स्थिति देख पीएमसीएच रेफर कर दिया।
इधर,घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अपराधियों की तलाश कर रही है।


