
(झारखण्ड)
हजारीबाग।

सोमवार को ऑटो के पलटने से एक युवक की मौत हो गई। हादसा बड़कागांव थाना क्षेत्र स्थित जोभिया घाटी के पास हुआ।

मृतक की पहचान विमल कुमार के रूप में की गई। वो रामगढ़ के भुरकुंडा स्थित लारी गांव का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार, विमल अपनी बहन को मायके लाने के लिए ऑटो से ही रामगढ़ से बड़कागांव अपनी बहन के ससुराल जा रहा था। लेकिन, उससे पहले ही ऑटो जैसे ही जोभिया घाटी पहुंची, अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ऑटो चालक और विमल जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने विमल को मृत घोषित कर दिया।




