
विज्ञापन:-


लखनऊ।

लखनऊ से एक सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद लोगों के होश उड़ गए. यहाँ एक भाई अपनी नाबालिग बहन के साथ पिछले आठ साल से दुष्कर्म कर रहा था. माँ सबकुछ जानते हुए भी खामोश रही.
जानकरी के मुताबिक, लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र मे रहने वाली पीड़िता की उम्र 16 साल है. पीड़ता की मां नर्स का काम करती है. पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके साथ उसका भाई लगातार 8 साल से रेप कर रहा है और जब उसे इस बात की जानकारी हुई तब उसने विरोध किया. हालांकि विरोध के बाद पीड़िता का भाई पुलिस में शिकायत न करने और जान से मारने की धमकी देकर लगातार उसका रेप करता रहा. पीड़िता ने अपनी मां से इसकी शिकायत की तो मां ने अपनी बेटी को ही चुप रहने को कहा. जब कोई रास्ता नहीं दिखा तो परेशान होकर पीड़िता ने 1090 पर कॉल कर पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई.
विज्ञापन:-

शिकायत मिलने के बाद मौके पर पहुंचे डीसीपी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने पीड़िता से बात की. जिसके बाद पीड़िता ने मां और भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मां और भाई को गिरफ्तार कर लिया और पीड़िता को बाल संरक्षण गृह में भेज दिया गया.
विज्ञापन:-




