रांची।
गुरुवार को झारखंड में अब तक कोरोना संक्रमण के 629 नये केस मिले हैं।
नये मरीजों में बोकारो से 11, चतरा से 1, देवघर से 12, धनबाद से 79, दुमका से 1, पूर्वी सिंहभूम से 138, गढ़वा से 23, गिरिडीह से 4, गोड्डा से 11, गुमला से 13, हजारीबाग से 16, जामताड़ा से 2, खूंटी से 25, कोडरमा से 8, लातेहार से 28, लोहरदगा से 9, पाकुड़ से 8, पलामू से 31, रामगढ़ से 25, रांची से 78, साहेबगंज से 4, सरायकेला से 53, सिमडेगा से 30 और पश्चिमी सिंहभूम से 19 लोग शामिल है।
जबकि इस बीमारी से पांच लोगों की मौत हो गयी है. मृतकों में पूर्वी सिंहभूम, धनबाद, बोकारो, सिमडेगा व रांची जिले के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं।
गुरुवार को 601 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। जो लोग कोरोना से ठीक हुए उनमें चतरा के 9, देवघर के 20, धनबाद के 102, गोड्डा के 2, गुमला के 8, हजारीबाग के 24, जामताड़ा के 4, पाकुड़ के 5, पलामू के 20, कोडरमा के 17, रामगढ़ के 9, रांची के 176, सरायकेला के 7, पश्चिमी सिंहभूम के 29 लोग शामिल हैं।