गढ़वा(झारखंड)

गढ़वा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने मिनिगन फैक्ट्री के बड़े नेटवर्क का उद्भेदन किया है. हथियार बनाने और बेचने वाले सात लोग गिरफ्तार हुए हैं. मेड इन चाइना से निर्मित पिस्टल के साथ भारी मात्रा में हथियार सहित 106 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

गढ़वा पुलिस ने मिनिगन फैक्ट्री के बड़े नेटवर्क का उद्भेदन किया है. हथियार बनाने एवं बेचने वाले सात लोग गिरफ्तार हुए हैं. एसपी श्रीकांत एस राव ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी कि यूपी,बिहार और झारखंड के कई इलाकों में हथियार की सप्लाई होती थी।
बरामद सामान की सूची

1. मेड इन चाइना का एक।पिष्टल
2. देशी रिवॉल्वर निर्मित-11
3. देशी कट्टा-5
4. देशी पिस्तौल-1
5. 315 बोल्ट का राइफल-1
6. अर्धनिर्मित देशी रिवॉल्वर-3
7. एयरगन-1
8. 32 बोर का जिंदा कारतूस-53
9. 5.56 का जिंदा कारतूस-3
10. 380 का जिंदा कारतूस-2
11. 7.56 का जिंदा कारतूस-38
12. चाइना पिस्तौल का जिंदा कारतूस-8
13. नगद एक लाख 25 हजार
14. स्मार्ट फोन-2
पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.



