पटना / रांची

ट्राई की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक बिहार-झारखंड में रिलायंस Jio की जोरदार बढ़त जारी है। जनवरी 2020 में Jio ने 6,16,713 नए ग्राहकों को जोड़कर बिहार सर्किल में सीएमएस यानी कंज्यूमर मार्केट शेयर 34.1 फीसदी कर लिया है। ट्राई रिपोर्ट बताती है कि दिसम्बर 2019 में Jio के पास 2,81,23,388 ग्राहक थे, जो जनवरी 2020 में बढ़कर 2,87,40101 हो गया है।

जनवरी 2020 में BSNL ने भी 1,48,794 नए ग्राहकों को अपने साथ जोड़कर 6.5 फीसदी सीएमएस हासिल कर लिया है। दिसम्बर 2019 में BSNL के पास बिहार-झारखण्ड में 53,10,328 ग्राहक थे, जो जनवरी 2020 में बढ़कर 54,59,122 हो गया है।

सीएमएस के पैमाने पर Airtel को इस दौरान 2,58,141 ग्राहकों से हाथ धोना पड़ा है। दिसम्बर 2019 में बिहार-झारखण्ड में Airtel के 3,54,56281 ग्राहक थे जो जनवरी में घटकर 3,51,98140 पर आ पहुँचा है। इसी के साथ Airtel का कंज्यूमर मार्केट शेयर नीचे खिसककर 41.8 फीसदी तक आ गया है।
इस दौरान Voda-Idea को सबसे ज्यादा 6,07,442 ग्राहकों को खोना पड़ा है। दिसम्बर 2019 में बिहार-झारखंड में Voda-Idea के 1,54,31406 ग्राहक थे जो जनवरी 2020 में घटकर 1,48,23964 रह गया था। इस आंकड़े के साथ बिहार सर्किल में Voda-Idea का सीएमएस 17.6 पर सिमटकर रह गया है।
ट्राई की रिपोर्ट बताती है कि रिलायंस Jio पर लोगों का भरोसा लगातार मजबूत होता जा रहा है। बेहतर टीमवर्क और उम्दा सर्विस की बदौलत Jio ने महज चार साल में ये मुकाम हासिल किया है।


