नवादा/बिहार।
सोमवार को अनुमंडल क्षेत्र के सिरदला थाना क्षेत्र के करौंद रेलवे स्टेशन के समीप से 2008 के मुठभेड़ में शामिल नक्सली को एसएसबी के सहायक कमांडेंट रणवीर कुमार व रजौली थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर सुजय विधार्थी ने संयुक्त रूप से चलाये सर्च अभियान के दौरान गिरफ्तार कर लिया।
फतेहपुर कैंप के सहायक कमांडेंट रणवीर कुमार देते हुए कहा कि सशस्त्र सीमा बल 29 वीं वाहिनी के कमांडेंट राजेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार फतेहपुर कैंप के एसएसबी जवान व रजौली पुलिस ने संयुक्त रूप से सर्च अभियान चलाया। जिसमें रजौली थाना कांड संख्या 42/08 के नक्सल अभियुक्त हेमजाभारत गांव निवासी सुरेश पासवान को धर दबोचा गया है।
एसएसबी सहायक कमांडेंट ने बताया कि 23 मार्च 2008 को जमूंदाह गांव में सशस्त्र सीमा बल एवं रजौली पुलिस के द्वारा एमसीसी उग्रवादियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था।जिसमें उग्रवादियों के द्वारा पुलिस बल पर जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग की गई थी। जिसके बाद पुलिस बलों के द्वारा भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की गई थी। इस कार्रवाई में नक्सलियों के पांव उखड़ने पर भागने के क्रम में तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया था। नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान अफीम की खेती, गोली का खोखा, बादुल आदी नक्सली सामग्री बरामद हुआ था। हालांकि कार्रवाई के दौरान कई नक्सली फरार हो गए थे। जिनमें से आज फरार चल रहे उन नक्सलियों में चलाये गये सर्च ऑपरेशन के दौरान एक नक्सली को गिरफ्तार कर लिया गया है। सर्च ऑपरेशन के मौके पर फतेहपुर स्थित एसएसबी कैंप 29 वीं बटालियन के जवानों के साथ रजौली के पुलिस शामिल थे।