spot_img

संथाल को जल्द मिलेगी जामताड़ा से दुमका तक नई रेल लाइन, सीएम ने की रेल मंत्री से बात


रांची।

संथाल परगना के लोगों को जल्द ही नयी रेलगाड़ी की सौगात मिलेगी। जल्द ही जामताड़ा, फतेहपुर, नाला, कुंडी, मसलिया होते हुए दुमका तक 70 किमी रेल लाइन की शुरुआत की जायेगी। इसके साथ ही मिहिजाम में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रेल मंत्री पीयूष गोयल से टेलीफोन पर बातचीत की। मंत्री पीयूष गोयल ने मुख्यमंत्री को इस पर सहमति देते हुए जल्द ही पहल करने का सकारात्मक आश्वासन दिया है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र के दौरे में उन्होंने स्वयं इसकी आवश्यकता महसूस की है। इस रेल लाइन के बन जाने से क्षेत्र का विकास होगा और जनता को काफी लाभ मिलेगा। इस क्षेत्र के लोगों की दशकों पुरानी मांग पूरी हो सकेगी। लोगों का आवागमन आसान हो जायेगा। इसके साथ ही मिहिजाम में रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण को भी मंजूरी प्रदान की गयी। इस ब्रिज के बन जाने के बाद मिहिजाम में लोगों को जाम से निज़ात मिलेगी।

सीएम ने इस बारे में टि्वटर पर अपने संदेश में कहा-  संथाल परगना के जामताड़ा से दुमका तक नई रेल लाइन पर जल्द ही काम शुरू किया जाएगा। आज केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल जी से इस संबंध में वार्ता हुई। साथ ही मिहिजाम में रेलवे ओवरब्रिज पर काम भी जल्द शुरू होगा।

raghuwardas

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!