रांची।

जनसंवाद में दर्ज शिकायत की मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुनील वर्णवाल ने समीक्षा की. जिसमे रांची के मेदांता हॉस्पिटल में मरीज राजेश कुमार पासवान के किडनी ट्रांसप्लांटेशन में लापरवाही का आरोप विभागीय जांच में सही पाया गया है।
कार्रवाई के निदेश:

मामले में मुख्यमंत्री जनसंवाद केंद्र में दर्ज शिकायत की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुनील वर्णवाल ने हॉस्पिटल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई करने और मरीज के इलाज के एवज में ली गयी पूरी राशि वापस कराने का निर्देश दिया है।
डॉक्टर दे रहे हैं धमकी तो उनपर भी हो कार्रवाई :

मरीज के परिजनों की शिकायत की थी कि किडनी प्रत्यारोपण करने वाले एक डॉक्टर ने इस मामले में थाने में दर्ज कराया गया केस वापस लेने और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुनील वर्णवाल ने कहा कि डॉक्टर यदि धमकी दे रहे हैं, तो उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई हो।
सुनील वर्णवाल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री जनसंवाद केंद्र में दर्ज शिकायतों में से कुल 21 शिकायतों की समीक्षा की और ज्यादातर मामलों में त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया।
समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री सचिवालय के अपर सचिव रमाकांत सिंह, एआईजी टू डीजीपी शम्स तबरेज के अलावा कई विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।


