रांचीः

अब महिलाओं के साथ छिनतई की घटना को अंजाम देने वाले गैंग ने अपने तरीके बदल दिये हैं. अब, राह चलते महिलाओं से ही सिर्फ छिनतई नहीं बल्कि दुकान में बैठी अकेली महिला के साथ भी बड़े आसानी से छिनतई हो रही है.
झारखंड की राजधानी रांची से एक ऐसा ही वाक्या सामने आया है. बरियातु थाना के चेशायर होम रोड स्थित अन्नपूर्णा इंटरप्राइजे़ज में शाम के करीब साढ़े चार बजे एक बदमाश दुकान में पहुंचा. इसके बाद उसने दुकान में महिला से चिप्स खरीदने की बात कह चिप्स के पैकेट को सामन्य ग्राहक की तरह फाड़कर निकाला. लेकिन, बदमाश का ईरादा महज़ पांच रूपये का चिप्स खरीदना नहीं था.
चिप्स का पैकेट लेने के बाद युवक युवक दुकान संभाल रही अकेली महिला के पास पहुंच पैसे दिये और बड़े ही स्मार्ट तरीके से महिला के पिछे रखे कुछ और समान खरीदने के बारे में पुछताछ करने लगा. जैसे ही महिला सामान की ओर देखकर समझने की कोशिश कर रही थी कि उसे चाहिए क्या. बस इसी मौके का फायदा उठाकर बदमाश ने महिला के गले के चेन झपट लिये और दुकान से भाग गया.
पूरा वाक्या दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को पकड़ने की कोशिश कर रही है.


