
New Delhi : भारत को पहले महिला खो-खो विश्व कप (Kho-Kho World Cup) का चैंपियन घोषित किया गया। मेज़बान टीम ने नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में खेले गए फाइनल में रविवार को नेपाल को 78-40 से हराया।

भारतीय महिला खो खो टीम ने शनिवार को सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 66-16 से हराया था।

महिलाओं ने आक्रमण और रक्षा दोनों में शानदार प्रदर्शन किया, और नेपाल को एकतरफा अंदाज में पराजित किया।
नेपाल की महिलाओं ने सेमीफाइनल मुकाबले में युगांडा को 89-18 से हराकर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था । (IANS)


