
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जम्मू-कश्मीर क्रिकेट संघ (JKCA) का कामकाज देखने के लिए तीन सदस्यीय उप-समिति का गठन किया है, जिसमें पूर्व रणजी खिलाड़ी मिथुन मनहास,बिग्रेडियर अनिल गुप्ता और सुनील सेठी शामिल हैं।

इसके अलावा, माजिद डार श्रीनगर में क्रिकेट के विकास को देखेंगे और उप-समिति के सदस्यों को रिपोर्ट करेंगे। उप-समिति जेकेसीए के दिन-प्रतिदिन के कामकाज को देखेगी और हर समय समिति के पर्यवेक्षण और नियंत्रण में काम करेगी।

बीसीसीआई के बयान के अनुसार,” उप समिति हमेशा बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली, सचिव जय शाह, कोषाध्यक्ष अरूण धूमल और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला वाली समिति की निगरानी और नियंत्रण में काम करेगी।
बता दें कि उप समिति जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय के 23 अप्रैल को राज्य संस्था के कामकाज में कुप्रबंधन के कारण बीसीसीआई को उसके क्रिकेट मामले देखने का निर्देश देने के बाद गठित की गई।


