
Baba Vanga Prediction: इस्राइल और ईरान के बीच जारी युद्ध में अब अमेरिका भी खुलकर शामिल हो गया है। ईरान पर अमेरिका की हमले के बाद तीसरे विश्वयुद्ध की आशंका बढ़ गई है।

मिडिल ईस्ट में युद्ध के भयानक रूप लेने का खतरा मंडरा रहा है। अमेरिकी हमले के बाद कई देश भड़क गए हैं। इन देशों में रूस, चीन, उत्तर कोरिया जैसे देश शामिल हैं। इन देशों ने पहले ही चेतावनी दी थी कि इस्राइल-ईरान के युद्ध में अमेरिका के शामिल होने पर हालत और बिगड़ेंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने ईरान की तीन बड़ी परमाणु साइट्स फोर्डो, नतांज और इस्फहान हमला किया है, जो पूरी तरह सफल रहा है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि लड़ाकू विमानों ने फोर्डो को मुख्य रूप से निशाना बनाकर बमबारी की और अब सभी विमान सुरक्षित लौट चुके हैं। उन्होंने इस हमले को अमेरिका की सैन्य ताकत की मिसाल बताया और कहा कि अब शांति का समय है। अमेरिका के हमल से ईरान आगबबूला हो गया है।
इन सबके बीच बुल्गारिया की भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की भविष्यवाणी वायरल हो गई है, जिसमें उन्होंने साल 2025 में तीसरा विश्वयुद्ध होने की बात कही है। बाबा वेंगा ने अपनी भविष्यवाणी में कहा था कि दुनिया का अंत 2025 में शुरू होगा। उनकी एक भविष्यवाणी के मुताबिक, साल 2025 में यूरोप में एक बड़ा संघर्ष छिड़ेगा, जिससे महाद्वीप की आबादी में भारी कमी होगी।
इस्राइल और ईरान के बीच जारी युद्ध में अमेरिका के शामिल होने और ईरान के के साथ दो महाशक्तियां रूस और चीन के बाद लोगों को बाबा की तीसरे विश्व युद्ध की भविष्य के सच होने का डर सता रहा है। अगर तीसरा विश्व युद्ध होता है, तो दुनिया में भयानक तबाही मचेगी।
बाबा वेंगा के भविष्यवाणी के मुताबिक, साल 2025 में दुनिया के विनाश की शुरुआत होगी। उनका दावा था कि साल 2025 में बड़ी आपदाएं आएंगी। साल 2025 में यूरोप में बड़ा संघर्ष शुरू होगा, जो धीरे-धीरे पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लेगा और तीसरे विश्वयुद्ध की नींव रखेगा।



