
Rajyog 2024, Aditya Mangal Rajyog : साल 2023 कई राशियों के लिए बेहद शुभ रहा है। वही ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों नक्षत्रों के परिवर्तन का खसरा से राशियों पर देखने को मिलता है। ग्रहों के गोचर के साथ ही व्यक्ति पर इसके गहरे प्रभाव नजर आते हैं। दिसंबर महीने के अंत में कुछ ग्रहण का राशि परिवर्तन हो रहा है। जिसका लाभ 2024 में कई राशि के जातकों को मिलेगा।

दिसंबर 2023 के अंत में ग्रहों का स्थान परिवर्तन हो रहा है। जिसके साथ ही 2024 की शुरुआत में कई शुभ और महत्वपूर्ण राजयोग बन रहे हैं। नए वर्ष की शुरुआत में सूर्य और मंगल मिलकर धनु राशि में ही आदित्य मंगल राजयोग का निर्माण करेंगे।

यह राजयोग 12 राशियों में से कई राशियों के लिए बेहद शुभ और विशेष लाभ दिलाने वाला रहेगा। नौकरी में तरक्की के साथ ही स्वास्थ्य में सुधार और विवाह पदोन्नति के योग भी बनते नजर आ रहे हैं। आईए जानते हैं कौन है वह राशियां, जिन्हें आदित्य मंगल राजयोग का लाभ मिलेगा :
मेष
मेष राशि वाले के लिए वर्ष 2024 अत्यंत शुभ होने वाला है। आदित्य मंगल राजयोग के निर्माण के साथ ही लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं का इंतजार समाप्त होगा। अच्छी नौकरी मिलने के साथ ही घर में धार्मिक अनुष्ठान होंगे। अगले साल तक भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। कई योजना फलीभूत होगी। इतना ही नहीं विदेश यात्रा के भी योग बनते नजर आ रहे हैं।
सिंह
सिंह राशि के लिए यह राजयोग बेहद शुभ साबित होने वाला है। संतान की प्राप्ति होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। जमीन और संपत्ति खरीदने के लिए यह समय काफी शुभ है। लोगों को व्यापार में मुनाफा होगा। धर्म के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को लाभ मिलेगा। अचानक से धन आगमन के योग बनेंगे। अच्छी नौकरी मिल सकती है। पदोन्नति का लाभ मिलेगा।
धनु
धनु राशि के लिए भी आदित्य मंगल राजयोग बेहद शुभ साबित होने वाला है। पराक्रम में वृद्धि होने के साथ ही वाणी की सहायता से कई कार्यो को पूरा करेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पद प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा गोल्डन समय शुरू होगा वर्ष 2024 कई महीनो में करियर के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी।
Disclaimer: यह आलेख सामान्य जानकारी पर आधारित है। N7 India न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी के लिए अपनी ज्योतिष आचार्य से संपर्क करें।


