spot_img

अगले हज सीजन में 10 लाख तीर्थयात्रियों के Saudi Arabia पहुंचने की संभावना

सऊदी अरब इस साल आगामी हज सीजन में 10 लाख घरेलू और विदेशी तीर्थयात्रियों को मक्का हज यात्रा में शामिल होने की अनुमति देगा।

Riyadh: सऊदी अरब इस साल आगामी हज सीजन में 10 लाख घरेलू और विदेशी तीर्थयात्रियों को मक्का हज यात्रा में शामिल होने की अनुमति देगा। सऊदी अरब के हज मंत्रालय और उमराह ने शनिवार को यह घोषणा की है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने मंत्रालय का हवाला देते हुए बताया कि इस निर्णय का उद्देश्य दुनिया भर में सबसे बड़ी संख्या में मुसलमानों को तीर्थयात्रा की रस्में निभाने में सक्षम बनाना है।

मंत्रालय ने कहा कि हज करने के लिए आने वाले तीर्थयात्रियों की आयु 65 वर्ष से कम होनी चाहिए और उन्हें पूरी तरह से कोविड-19 वैक्सीन का टीका लगाया जाना चाहिए। इसमें कहा गया है कि विदेशी तीर्थयात्रियों को सऊदी अरब जाने से पहले 72 घंटे के भीतर एक निगेटिव पीसीआर परीक्षण जमा करना होगा।

मंत्रालय के अनुसार, 2021 में, पवित्र शहर मक्का में लगभग 60,000 तीर्थयात्री आए थे, जबकि 2019 में यह संख्या 20.5 लाख थी।

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!