

पाकुड़।

पाकुड़ जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र के दमदमा गांव में एक युवक की गला रेतकर हत्या का मामला सामने आते ही आसपास के इलाके में सनसनी फैल गयी।

जानकारी के अनुसार दमदमा निवासी सैफुद्दीन शेख का 18 वर्षीय बेटा रिंटू शेख रविवार शाम घर से निकला था। काफी देर बाद घर वापस नहीं आने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। सोमवार की सुबह महेशपुर थाना ने भी खोजबीन किया, लेकिन रिंटू नहीं मिला। इसी दौरान अचानक दोपहर में गांव के कुछ व्यक्ति ने देखा कि दमदमा कब्रिस्तान से कुछ दूरी पर एक लाश गिरी हुई है। लाश की सूचना मिलते ही गांव के आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और इसकी सूचना महेशपुर थाना को दी गयी।
मामले की सूचना मिलते ही एसडीपीओ नवनीत हेम्ब्रम, थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। लाश को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेज दिया है।
जानकारी देते हुए एसडीपीओ नवनित हेम्ब्रम ने बताया कि रविवार की रात किसी अज्ञात अपराधी द्वारा गला रेतकर इसकी हत्या कर दी गयी है। पुलिस मामले को लेकर छानबीन में जुटी है। जल्द ही अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जाऐगा ।



