
Dumka

जहां लॉकडाउन के दौरान सभी शिक्षण संस्थान बंद थे। वहीं, दुमका जिला के जरमुंडी प्रखंड के डूमरथर विद्यालय के बच्चे मोहल्ला क्लास के जरिए अपनी पढ़ाई पूरी कर रहे थे।इस विद्यालय के बच्चे अपने मोहल्ले में ही घरों के दीवार पर ब्लैकबोर्ड बना पढ़ाई कर रहे थे। वहीं, जब ब्लैक बोर्ड पर उपयोग होने वाले चौक की कमी होने लगी और ठंड के मौसम में जमीन पर बैठने में परेशानी होनी शुरू हुई तो शिक्षकों ने बच्चों को चॉक और चटाई बनाने का हुनर भी सिखाया। वहीं, अपने आसपास की गंदगी को साफ करने के लिए बच्चों ने झाड़ू तक बनाना सिख लिया।

बच्चों और शिक्षकों ने क्या कहा.. जानने के लिए ऊपर वीडियो पर क्लिक करें।



