पाकुड़।

पाकुड़ जिले में बगैर परमिट के कोयले ढुलाई करने वालों के खिलाफ वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। वन विभाग की टीम ने बगैर परमिट के कोयला परिवहन कर रहे चार ट्रक को जब्त किया है। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।

वन विभाग के टीम ने महेशपुर वनविभाग के चेकनाका में चेंकिग के दौरान चार कोयला से लदा ट्रक को जप्त कर कारवाई कर रही है, आपको बताते चले कि चालक और मालिक के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। कोयला से लदे ट्रकों के कागजातो को खंगाला गया, दो ट्रक चतरा से लोडिंग कर परिवहन कर रहा था और दूसरा हजारीबाग से लोंडिग कर परिवहन कर बंगाल जा रहा था। इन गाड़ियों में ट्रांजिट परमिट नहीं लेकर कोयला परिवहन किया जा रहा था।

झारखंड वनोपज नियमावली 2020 का अनुपालन करते हुए कोयला ढुलाई करने का निर्देश दिया था, लेकिन कोयाला से लदा ट्रक बिना वन विभाग से ट्रांजिट परमिट लिए कोयला ढुलाई की जा रही थी, जिससे पर्यावरण एवं जल विभाग को राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा था। इसे ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की गई है।


