दुमका

जरमुंडी थाना क्षेत्र के कुशमाहा गांव में डायन बिसाही का आरोप लगाते हुए एक 45 वर्षीय व्यक्ति बास्की की अपने गोतिया ने पीट-पीटकर हत्या कर दी।

घटना के संबंध में मृतक सुखु बास्की की पत्नी पकु मुर्मू ने जरमुंडी थाना में डायन बिसाही से संबंधित हत्या का आरोप लगाते हुए अपने गाँव के बाबूराम बास्की एवं अन्य 5 लोगों पर पति के हत्या का मामला दर्ज कराया है।

जरमुंडी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
मृतक की पत्नी पकू मुर्मू ने बताया कि उनके गोतिया बाबूराम बास्की लगातार उनके ऊपर डायन बिसाही का आरोप लगाता था।आरोपी का एक पुत्र पिछले साल किसी कारणवश मर गया जबकि एक पुत्र अभी बीमार है और इसका जिम्मेवार आरोपी सुखु एवं उसकी पत्नी को मानता है।पकू मुर्मू ने बताया कि बीते शाम को उनका पति घर में था इसी बीच गाँव का एक पहाड़िया निर्मल पूजहर उसके पति को साथ लेकर घूमने निकला। थोड़ी देर बाद चीखने चिल्लाने की आवाज आई तो मैं दौड़ी दौड़ी बाहर निकली तो देखा कि बाबूराम बास्की अपने भाई तथा पुत्र और दामाद के साथ मिलकर मेरे पति को लाठी डंडे एवं लोहे के रॉड से पीट रहे हैं। मैं बीच-बचाव करने गई तो वे लोग मुझे भी मारने दौड़े। मैं किसी तरह वहां से भागकर जरमुंडी थाना पहुंची और पुलिस को जानकारी दिया। जरमुंडी पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घायल अवस्था में सुखु बास्की को सीएचसी जरमुण्डी लायी तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना के बाद गांव में सन्नाटा छा गया है। फिलहाल पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन अंधविश्वास के चक्कर में परिवार पूरी तरह तबाह हो गया।


