![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2022/02/WhatsApp-Image-2022-02-04-at-7.48.13-PM.jpeg)
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2021/05/WhatsApp-Image-2021-04-27-at-09.45.32-1.jpeg)
रांची।
झारखंड में बीते पांच वर्षों में 16519 लोगाें की रोड एक्सीडेंट में मौत हो चुकी है। यह आंकड़ा मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे ट्रांसपोर्ट रिसर्च विंग ने जारी किया है।
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2023/11/WhatsApp-Image-2023-11-29-at-11.32.48_ffb67fec.jpg)
बीते पांच वर्षों में झारखंड में 25903 एक्सीडेंट की घटनाएं हुईं। झारखंड में 2019 में हर 100 एक्सीडेंट में 73 लोगों की मौत हुई, जिसमें देश भर में दूसरे स्थान पर रहा। रोड एक्सीडेंट में मरने वालों की संख्या में झारखंड देश में 17वें स्थान पर, पहले स्थान पर उत्तर प्रदेश व दूसरे पर महाराष्ट्र है।
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2023/10/Pearl-Residency_page-0001.jpg?w=696&ssl=)
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG-20230115-WA0000.jpg)
मरने वालों का आंकड़ा झारखंड में हर साल बढ़ता ही जा रहा है। वर्ष 2018 में 3542 मौतें हुई थीं, जो वर्ष 2019 में बढ़कर 3801 पर पहुंच गईं। जारी किए गए आंकड़े बताते हैं कि सबसे अधिक मौतें दो पहिया वाहन चालकों की हुईं।
राज्य में 2019 में सड़क दुर्घटना में 3004 लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जबकि 814 को मामूली चोटें आईं। राज्य के 15 जिलों की सड़कों पर 90 ब्लैक स्पॉट हैं।