मधुपुर/देवघर।
मधुपुर थाना क्षेत्र के पसिया गांव में हुए गोली कांड में महिला की मौत के बाद उसके जख्मी पुत्र इन्ना शेख की भी मौत इलाज के क्रम में हो गई. मृतक का इलाज रांची में चल रहा था. बीते रात मृतक का शव रांची से परसिया गांव लाया गया.
जानकारी हो कि 22 अक्टूबर को पुर्व से चले आ रहे जमीन विवाद में सिराज शेख द्वारा अपने चाचा गुलाब शेख, चाची जुलेखा बीबी और चचेरे भाई इन्ना शेख पर गोली चलाया था। जिसमें जुलेखा बीवी की मौत मौके पर हो गई थी। जबकि गुलाब शेख और इन्ना शेख को भी गोली लगने से दोनों जख्मी हाे गए थे। डॉक्टराें ने इन्ना शेख की गंभीर हालत को देखते हुए अन्यत्र रेफर कर दिया था. इसके बाद रांची रिम्स में इलाज के दाैरान चार दिनाें बाद इन्ना शेख की माैत हो गई।
इधर पुलिस ने अब तक मुख्य आरोपी सिराज शेख को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हालांकि इससे पूर्व जमीन विवाद में हुई 166/20 केस के नामजद दो अन्य अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मधुपुर थाना क्षेत्र के पसिया में पुलिस ने छापेमारी कर फरार आरोपी पसिया निवासी कुर्बान शेख व सफ रूउल्लास शेख को गिरफ्तार किया है। मामले में थाना प्रभारी मनोज कुमार मलिक ने बताया कि उक्त कांड में 8 नामजद आरोपी हैं. जिनमें से एक को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। दो अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. कांड के अन्य आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट की घटना हुई थी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है. जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।