By : Manman Pandey
जमशेदपुर।

जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बारीडीह निराला पथ छठ घाट के समीप शव मिलने से सनसनी फैल गयी।

उधर घटना की सूचना मिलते ही सिदगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर तफ्तीश में जुट गयी। शव के मुंह और गले में चोट के निशान पाए गए हैं। वैसे शव दो दिन पुराना बताया जा रहा है।

पुलिस ने आशंका जताई है कि युवक की हत्या कर शव कहीं से लाकर फेंक दिया गया है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस शव की पहचान करने में जुट गयी है।




