रांची।

रांची पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए वूमन हेल्पलाइन नंबर 8987790699, 9905936490 जारी किया है। राजधानी रांची की पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखकर हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।

हेल्पलाइन नंबर पर रांची की महिलाएं वॉट्सऐप,मैसेज या कॉल कर अपनी समस्या बता सकती है। साथ ही जानकारी दी गई है कि महिला हेल्पलाइन नंबर की इंचार्ज महिला इंस्पेक्टर ममता होगी। वहीं रांची एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने महिलाओं से अपील की है कि रांची पुलिस से अपनी समस्याओं को साझा करें। जानकारी के बाद रांची पुलिस उचित कार्रवाई करेगी।




