जमशेदपुर।

जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति को हत्या गुरुवार शाम को अपराधियों ने कर दी थी, इस हत्याकांड का उद्भेदन जिला पुलिस ने कर दिया है। जिसमे चार अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विगत गुरुवार देर शाम लगभग संध्या साढ़े सात बजे उलीडीह थाना क्षेत्र के खड़िया बस्ती निवासी शंकि यादव की हत्या हुई थी। इस मामले के बाद भाजपा नेता राजेश सिंह ने बड़े ही नाटकीय ढंग से मामले को दबाने का प्रयास किया था और खुद पर हमला किया जाने की बात पुलिस को कही थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू की और 24 घंटो के भीतर इसपर से पर्दा हटा दिया। इस घटना के मुख्य अभियुक्त राजेश सिंह, सुभम सिंह,शेखर रक्षित एवं संतोष तिवारी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक राजेश सिंह की पुरानी रंजिश शंकि यादव के साथ थी और इसी कारन इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। उन्होंने कहा की सफारी कार और स्कूटी में सवार होकर आठ लोग मौके पर पहुंचे और शंकि यादव को गोली मारकर व सिर कुचल कर उसकी हत्या कर दी। अभियुक्तों ने अपना गुनाह कुबूल भी कर दिया है। इनके पास से पुलिस ने हत्या में प्रयोग किया गए सफारी कार और दो पिस्टल और चार जिन्दा कारतूस को भी पुलिस ने बरामद किया है। फ़िलहाल पुलिस ने इन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।


