जमशेदपुर।
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2022/02/WhatsApp-Image-2022-02-04-at-7.48.13-PM.jpeg)
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2021/05/WhatsApp-Image-2021-04-27-at-09.45.32-1.jpeg)
बागबेड़ा थाना अंतर्गत बागबेड़ा बड़ौदा नदी घाट पर उस समय सनसनी फैल गई जब स्थानीय लोगों ने एक नाबालिग युवक का शव नदी तट पर तैरता हुआ देखा।
जिसके बाद इसकी सूचना बागबेड़ा पुलिस को दी गई। बागबेड़ा बड़ौदा नदी घाट पर अवस्थित धोबी घाट में सुबह के वक्त स्थानीय लोग कपड़ा धो रहे थे जहां उन्होंने लगभग 14 वर्ष की आयु के नाबालिग युवक का शव तैरता देखा जिसकी सूचना तुरंत स्थानीय लोगों ने बागबेड़ा पुलिस को दी।
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2023/11/WhatsApp-Image-2023-11-29-at-11.32.48_ffb67fec.jpg)
सुचना मिलते ही बागबेड़ा पुलिस नदी तट पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है। वही इस संबंध में जानकारी देते हुए बागबेड़ा थाने के पुलिस पदाधिकारी बुधन सोरेन ने बताया कि अब तक युवक का नाम का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2023/10/Pearl-Residency_page-0001.jpg?w=696&ssl=)
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG-20230115-WA0000.jpg)