रांची।
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2022/02/WhatsApp-Image-2022-02-04-at-7.48.13-PM.jpeg)
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2021/05/WhatsApp-Image-2021-04-27-at-09.45.32-1.jpeg)
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन का सैंपल शनिवार को कोरोना वायरस की जांच के लिए लिया गया। कुछ ही घंटों बाद उसकी रिपोर्ट भी आ गई। राहत की बात ये है कि हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सीएम हेमंत सोरेन के परिवार के सदस्यों सहित कुल 23 लोगों का सैंपल लिया गया था।
आपको बता दें कि शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में चिकित्सकों की एक टीम पहुंची और कोरोना टेस्ट के लिए पहले सीएम हेमंत सोरेन का सैंपल लिया। उसके बाद उनकी पत्नी कल्पना सोरेन का भी सैंपल कोरोनावायरस की जांच के लिए लिया गया। दोनों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसके अलावा उनके परिवार के अन्य सदस्यों तथा कार्यालय व आवास से जुड़े कर्मियों का भी सैंपल कोरोना टेस्ट के लिए लिया गया। बताया जा रहा है कि कल रविवार तक अन्य लोगों की रिपोर्ट आ सकती है।
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2023/11/WhatsApp-Image-2023-11-29-at-11.32.48_ffb67fec.jpg)
दरअसल, झारखंड सरकार में पेयजल स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया था। मुख्यमंत्री आवास को सील भी कर दिया गया था। मुख्यमंत्री ने अपना कोरोना टेस्ट कराने की बात कही थी। इसी क्रम में आज उनका सैंपल लिया गया।
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2023/10/Pearl-Residency_page-0001.jpg?w=696&ssl=)
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG-20230115-WA0000.jpg)