जमशेदपुर।
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2022/02/WhatsApp-Image-2022-02-04-at-7.48.13-PM.jpeg)
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2021/05/WhatsApp-Image-2021-04-27-at-09.45.32-1.jpeg)
झारखंड पेट्रोल डीलर एसोसिएशन के द्वारा कोरोना महामारी को रोकने के लिए बड़ी पहल की गई है । इनके द्वारा नो मास्क नो पेट्रोल की शुरुआत की गई है जिसके माध्यम से लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।
जमशेदपुर में इसकी शुरुआत की गई है और सीधे तौर पर पेट्रोल पम्पो में बोर्ड लगा दिया गया है कि नो मास्क , नो पेट्रोल , यानी मास्क पहनिए तभी पेट्रोल आपको मिलेगा। वैसे जिला प्रसाशन ने पूर्व से ही घर से बाहर निकलने वालों के लिए मास्क पहनना आवश्यक कर दिया है और इसी को आगे एसोसिएशन ने बढ़ाते हुए इसके प्रति जागरूक करने के लिए इस पहल की शुरुआत की गई है।
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2023/11/WhatsApp-Image-2023-11-29-at-11.32.48_ffb67fec.jpg)
पेट्रोल पम्प में आने वाले सभी ग्राहकों के लिए मास्क पहनना आवश्यक है, तभी जाकर उन्हें पेट्रोल दिया जा रहा है।
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2023/10/Pearl-Residency_page-0001.jpg?w=696&ssl=)