देवघर।
वैसे तो राजनीतिक पृष्ठभूमि में सादगी की मिसाल पेश करने वाले कई नेताओं के नाम सामने आते हैं. वैसे ही संथाल परगना प्रमंडल के जरमुंडी विधानसभा के विधायक और राज्य के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख का अंदाज सादगी के साथ-साथ काफी निराला भी है.
ऐसा ही एक वाक़्या देखने को मिला, जब वह देवघर से एक आम यात्री की तरह पैसेंजर बस में टिकट कटाकर बैठे और अपने विधानसभा क्षेत्र के सारवां बस से ही यात्रा कर पहुंचे।
वहीं, मंत्री बादल पत्रलेख के साथ-साथ उनके कई समर्थक भी इस दौरान मंत्री बादल के साथ मौजूद थे।
जानकारी हो कि मंत्री बादल पत्रलेख के सादगी और जीवनशैली की चर्चा खूब होती है. जहां ज़रा सी ऊंचाई पर पहुंचने के बाद लोग जमीन पर पाँव नहीं रखते हैं, वही बादल का इस तरह का अंदाज अपने आप में मिसाल कायम करता है।
यात्री बस में सफर करने वाले अन्य यात्री भी मंत्री बादल पत्रलेख से दुआ-सलाम करते दिखे और लोगों में उनकी सादगी की चर्चा भी होती रही।