दुमका।
2019 का विधानसभा चुनाव दिलचस्प होने जा रहा है। इसे दिलचस्प नए चेहरे बनाएंगे। जामा और जरमुंडी विधानसभा चुनाव पर सबकी नजर है. क्योंकि नए चेहरे महती भूमिका में होंगे।
जामा से स्टेफी मुर्मू नए चेहरे के रूप में चुनाव मैदान में हैं। सीता सोरेन को टक्कर देने के लिए ये मैदान में उतरीं है। हालांकि कौन किसको टक्कर देगा इसे जनता ही तय करेगी।
उधर, जरमुंडी विधानसभा चुनाव काफी दिलचस्प होगा। क्योंकि यहां से तीन-तीन धुरंधर नए चेहरे मैदान में हैं, सीताराम पाठक, वीरेंद्र प्रधान और डॉ संजय। ये चेहरे कितने दमदार होंगे चुनाव में यह मतगणना के दिन ही पता चलेगा।
स्टेफी टेरेसा मुर्मू:- स्टेफी एक ट्रस्ट चलाती हैं। इनके पति झारखंड प्रशासनिक सेवा में आईएएस हैं। मदर टेरेसा के रास्ते पर चलकर समाजसेवा करने निकली स्टेफी ने इसी बार राजनीति में कदम रखा है।
सीताराम पाठक:- ये भाजपा से टिकट नही मिलने पर बागी बन गए हैं। पिछली बार से ही ये टिकट की जुगत में थे। इस बार भी भाजपा ने इन्हें दरकिनार कर दिया। इस कारण अब सीताराम पाठक किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे यह उन्होंने साफ नही किया है। हालाँकि इनके निर्दलीय चुनाव लड़ने की चर्चा जोरों पर है.
वीरेंद्र प्रधान:- ये खुद लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। पार्टी की ओर से ये पहली बार जरमुंडी में कूदे हैं। झारखंड के नामचीन लोगों में इनका नाम है। अब देखना ये है कि जनता के दिलों में कितनी जगह बनाएंगे ये।
डॉ संजय:- जेवीएम ने जरमुंडी से डॉ संजय को उम्मीदवार बनाया है. जरमुंडी में पहली बार इन्होंने कदम रखा है। ये देवघर के जाने-माने चिकित्सक हैं। इलाज कर इन्होंने भी कई लोगों का दिल जीता है। अब देखना है कि लोग इन्हें अपने दिल मे कितनी जगह देते हैं।