देवघर।
देवघर नगर थाना क्षेत्र के बिलासी टाउन में शनिवार देर रात गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी गयी। युवक आदर्श खवाड़े झोंसागढ़ी के चान्दनी चौक के पास का रहने वाला था।
बताया जा रहा कि रात करीब 1 बजे अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मार आदर्श की हत्या कर दी गयी है। हत्या किसने की और वजह क्या है इसकी जानकारी किसी को नही है। अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस तफ्तीश में जुटी है। आदर्श को तीन गोली मारी गयी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस द्वारा दोषी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। इधर, घटना के बाद आदर्श के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।