देवघर।
देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र के सुजानी गाँव में वज्रपात से एक व्यक्ति और चार मवेशी की मौत हो गई।
40 वर्षीय शिबु रमानी शाम के 5 बजे अपने घर पर था। तेज बारिश हो रही थी और आंधी-तूफान आया था। उसी बीच बिजली कड़की और वज्रपात हुआ। वज्रपात उनके मिट्टी के घर पर गिर गया। जिसमे शिबू रमानी व चार मवेशी की मौके पर मौत हो गयी। वज्रपात होने से घर भी तहस- नहस हो गया। मौके पर ग्रामीण पहुँचकर शव को बाहर निकाला।
शुक्रवार के दोपहर से ही आसमान में बादल छाये हुये थे। जो शाम होते ही आंधी के साथ तेज बारिश मे बदल गया। तेज आंधी और बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोग अपने घरो में दुबके रहे। वहीं तेज आंधी से क्षेत्र में कई कच्चे मकानों को भी क्षति पहुंचने की खबर है़।