देवघर।
देवघर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने साइबर अपराध के तीन आरोपी को गिरफ्त में लिया है।
देवघर एसपी नरेंद्र कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता कर बताया कि मुंबई के सैनी थाना में UPI के जरिये एक लाख रुपये की ठगी का मामला अवन्ति पटेल ने दर्ज कराया था। इसी मामले में मुंबई पुलिस देवघर पहुंची। मुंबई पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए देवघर में कैंप कर रही थी। मुंबई और देवघर पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव से राजकुमार को गिरफ्तार किया गया। जिसकी निशानदेही पर दो अन्य मिलन कुमार और राजकुमार मण्डल की गिरफ्तारी की गई।
तीनों के पास से पुलिस ने 15 मोबाइल, एक एटीएम कार्ड और चार पासबुक बरामद किए गए हैं। देवघर एसपी ने कहा कि तीनों अपराधियों को स्पीडी ट्रायल के तहत सज़ा दिलाया जाएगा।