जामताड़ा।
जामताड़ा में सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना बस द्वारा हाईवा को पीछे से टक्कर मारने के कारण हुई है।
दुर्घटना-जामताड़ा-दुमका मुख्य मार्ग पर सती मंदिर के पास हुई है. हाईवा को दानीनाथ बस ने पीछे से टक्कर मार दिया जिससे 4 लोग घायल हो गए. एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना हाइवा द्वारा अचानक ब्रेक मारने के कारण हुई है। इस टक्कर में बस के सामने का हिस्सा को काफी नुकसान पहुंचा है। दानीनाथ नामक यह बस दुमका से मिहिजाम जा रही थी।