धनबाद।

क्राइम मीटिंग के दौरान आज जिले के सभी थाना प्रभारी व अंचल निरीक्षक को प्रशस्तिपत्र देकर वरीय पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे ने सम्मानित किया। इन थाना प्रभारी व अंचल निरीक्षकों ने दुर्गापूजा, मुहर्रम , दीपावली एवं छठ पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से सफलतापूर्वक कराने में इन सभी की भूमिका सराहनीय रही है ।

प्रशस्तिपत्र पाने वाले में गोबिंदपुर के थाना प्रभारी मनोज कुमार, मुन्ना गुप्ता, स डालमिया, शमीम अहमद , अमित कुमार , रामेश्वर उपाध्याय ,सुषमा कुमारी,सत्यम कुमार आदि को सम्मानित किया गया। इस मौके पर ग्रामीण एस पी आशुतोष शेखर, सिटी एसपी पीयूष पांडेय भी उपस्थित थे।

मोटरसाइकिल चोरी पर अंकुश लगाने का निर्देश:
क्राईम मीटिंग में सम्पति लूट कांड में अभियुक्तों की गिरफ्तार और समानो की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाने को निर्देश दिया। इसके अलावे मोटर साइकिल चोरी पर अंकुश लगाने का भी निर्देश दिया गया। एसएसपी ने यूडी केस के निष्पादन करने के लिए सभी अंचल निरीक्षकों को निर्देश दिया।


