धनबाद।

धनबाद के झरिया में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. जिसमें एक मजदूर काम के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसके बाद स्थानीय लोगो द्वारा घायल को धनबाद पीएमसीएच ले जाया गया, इस दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद उग्र परिजन व स्थानीय लोग शव को लोडिंग पॉइंट पर रखमुआवज़ा की मांग करने लगे।
क्या है मामला:

दरअसल, मामला धनबाद के जोरापोखर थाना क्षेत्र के भागा पांच नम्बर साइडिंग का. जहां रेक से सीमेंट उतार रहा मजदूर लाटो यादव की सीमेंट लोड करने आए ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई. जिसके बाद उग्र लोगों ने भागा पांच नंबर साइडिंग में शव को रख कर मुआवजा की मांग करने लगे.
अपने घर का एक ही था कमाने वाला:

वहीं प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि मृतक लाटो यादव घर में एकलौता कमाने वाला था. जिसके पांच बच्चे है. लोगों ने बच्चों के भरण पोषण के लिए कंपनी से उचित मुआवज़ा की मांग की है.


