गिरिडीह।

आत्महत्या के प्रयास का एक सनसनीखेज मामला नगर थाना क्षेत्र के भंडारीडीह से सामने आया है। यहां भुवनेश्वर पासवान नामक एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से खुद ही अपना गला रेत लिया।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल लाए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे धनबाद रेफर कर दिया गया। फिलहाल घटना के कारणों की जानकारी नहीं मिल पाई है। इस बावत मृतक के परिजनों ने बताया कि अचानक इन्होंने खून से लथपथ हालत में भुवनेश्वर को देखा। जिसके बाद कुछ समझने सोचने का वक्त नहीं मिला। तुरंत ही उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।

फिलहाल यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। चिकित्सकों के मुताबिक स्थिति चिंताजनक है। अब भुनेश्वर के होश में आने के बाद ही पता चल पाएगा उसने खुद ही आत्महत्या का प्रयास किया है या फिर किसी ने उसे मारने की कोशिश की है।



