देवघर/सारठ।
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2022/02/WhatsApp-Image-2022-02-04-at-7.48.13-PM.jpeg)
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2021/05/WhatsApp-Image-2021-04-27-at-09.45.32-1.jpeg)
सारठ थाना क्षेत्र के आराजोरी पंचायत के गंगटी गांव निवासी संतन यादव की मौत 11 हजार हाई वोल्ट प्रवाहित विद्युत तार की चपेट में आने से हो गई। घटना सोमवार सुबह की है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि संतन यादव सुबह अपने खेतों को देखने गया था तभी बगल में गिरे हुए 11 हजार हाई वोल्ट विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना को लेकर परिजनों में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह, मुखिया पति रूपेश वर्मा, समाजसेवी केदार यादव, बीडीओ साकेत कुमार सिन्हा भी पहूंचे और घटना पर दुख जताया।
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2023/11/WhatsApp-Image-2023-11-29-at-11.32.48_ffb67fec.jpg)
वहीं दुसरी घटना थाना क्षेत्र के बामनगामा स्थित मंझलाडीह टोला की है। बताया कि सरीता देवी सोमवार सुबह भींगे कपड़े को घर के टंगने में पसारने के क्रम में करंट की चपेट में आकर गिर गई। परिजनों द्वारा आनन-फानन में उसे सारठ सीएचसी ले जाया गया. जहां चिकित्सक विधु विवोध द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। मृतका सरीता देवी अपने मायके आई हुई थी, घटना की खबर पाकर पति मधु राउत भी पहूंचे हुए थे।
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2023/10/Pearl-Residency_page-0001.jpg?w=696&ssl=)
पूर्व विधायक ने रघुवर सरकार पर साधा निशाना:
घटना को लेकर पूर्व विधायक चुन्ना सिंह ने दुख जताते हुए पीड़ित परिजनों को ढाढस बंधाया और हर संभव सरकारी सहयोग की बात कही। वहीं चुन्ना सिंह ने लंबे अर्से से क्षेत्र में फैले जर्जर विद्युत तार को लेकर रघुवर सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि राज्य की मुखिया विकास का ढिंढोरा पिटकर अपनी पीठ थपथपा रही है. वहीं राज्य के किसान सरकार के घटिया तंत्र के चलते असमय अपनी जान गंवाने को विवश हो रहे हैं। श्री सिंह ने कहा कि क्षेत्र में फैले जर्जर तार को बदलने के नाम पर विभागीय लूट हुई है और नये तार के जगह पुराने तार को लगाकर सरकारी राशि की बंदरबांट की गई है। श्री सिंह ने अस्पताल पहुंचकर भी घटना पर दुख जताया।
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG-20230115-WA0000.jpg)