दुमका।
दुमका भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने दुमका के रामेश्वर प्रखंड के अंचल कार्यालय में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी सुनील पुजहर को 10000 रूपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
शिकायतकर्ता गोरी शंकर राय के द्वारा एसीबी को शिकायत की गई थी कि अंचल कार्यालय में वंशावली बनाने के लिए आवेदन दिया गया था जिसमे कई महीने बीत जाने के बाद भी आवेदन के आधार पर वंशावली नहीं बनाया जा रहा था। जब वह राजस्व कर्मचारी से मिले तो राजस्व कर्मचारी सुनील पुजहर द्वारा 17000 रूपये रिश्वत का डिमांड किया गया. जिसमें यह कहा गया कि रूपये10000 पहले अग्रिम के रूप में दी जाए उसके बाद काम पूरा होने के बाद शेष राशि उनको दे दिया जाए।
शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत एसीबी की टीम से किया। जिसमे जांच के बाद जब आज रामेश्वर अंचल में पदस्थापित सुनील पुजहर को शिकायतकर्ता गोरी शंकर राय द्वारा 10000 रूपये दिया गया. उस वक्त एसीबी की टीम ने राजस्व कर्मचारी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।