दुमका।
दुमका के परिसदन से स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सफाई अभियान की शुरुआत की गई। जिसमे झारखण्ड की समाज कल्याण मंत्री लुईस मरांडी खुद अपने हाँथो में झाड़ू लेकर सफाई अभियान के लिए निकली।
मंत्री लुइस मरांडी के साथ दुमका के साथ उपायुक्त ,पुलिस अधीक्षक एसएसबी के कमांडेंड सिद्धो कान्हू मुर्मू के कुलपति सहित जिला प्रशासन अधिकारी पुलिस प्रशासन के अधिकारी जवान सहित सिद्धो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के प्रोफ़ेसर और छात्र छात्राएं और दुमका के गण्यमान लोग सम्लित हुए।
हजारों के संख्या में निकले लोग आज प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के उपलक्ष पर स्वच्छता अभियान चलाया। जिसमे यह अभियान दुमका के परिसदन से शुरू होकर टिन बाजार ,बीर कुंवर सिंह चौक होते हुए गाँधी मैदान में जाकर समाप्त की गई। गाँधी मैदान में समाज कल्याण मंत्री ने सभी को स्वच्छता को लेकर अधिकारी सहित छात्र-छात्रायों के साथ-साथ आम नागरिकों को भी स्वच्छता का शपथ दिलाया।
झारखण्ड की समाज कल्याण मंत्री ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा के रूप में भारत सरकार, राज्य सरकार देश में मना रही है. प्रधानमंत्री के आह्वाहन पर आज से 2 अक्टूबर तक प्रत्येक लोग एक-एक घंटा सफाई पर समय दें। दुमका वासियों का कर्त्वय बनता है कि मोह्हले के साथ-साथ दुमका को स्वच्छ रखे तभी स्वच्छता ही सेवा साकार हो सकता है। समाज कल्याण मंत्री ने दुमका वासियों से अपील की कि अपने कूड़े को जगह पर रखें। यहाँ-वहाँ ना फेंकें। जिससे दुमका दमकता और चमकता हुआ दिखेगा।
वही जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त मुकेश कुमार ने कहा कि सेवा दिवस के रूप में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस है जिसको जिला प्रशासन सेवा दिवस के रूप में मना रही है। स्वच्छता ही सेवा एक सन्देश है… दमकता दुमका के रूप में जिस तरह से यहाँ के लोगों का समर्थन मिला है. जिससे यहाँ साफ-सफाई का स्थिति काफी बेहतर हुई है।