हज़ारीबाग:
हजारीबाग चरही थाना क्षेत्र के नॉर्थ टोपिन में पेलोडर के दीवार से टकराने के बाद चार मजदूरों की मौत हो गयी है। इसके साथ ही सात मजदूर घायल हुए हैं।
दरअसल, कारखाने में मशीन चलते समय बाउंडरी से पेलोडर टकरा गई। जहां बैठे मज़दूर उसकी चपेट में आ गए. जिसमें चार मजदूरों की मौत हो गई और सात मजदूर घायल हो गए। घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। लोग इस घटना के पीछे सीसीएल की लापरवाही बता रहे हैं।
घटना के बाद इलाके के लोगों में आक्रोश है। इसे देखते हुए अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गई है। फिलहाल घायलों को इलाज के लिए रांची भेजा गया है।
कैसे घटी घटना:
सूचना के अनुसार दोपहर का भोजन कर श्रमिक रेस्ट शेल्टर में आराम कर रहे थे. ठीक उसी समय एक ग्रेडर गाड़ी कार्य समाप्त कर वर्क शाॅप में पार्क करने आई और रेस्ट शेल्टर की दीवार से टकरा गई जिसके कारण शेल्टर की दीवार मजदूरों के उपर गिर गया.
इन मजदूरो की हुई मौत:
श्रमिक अर्जुन मुंडा, अमृत मुंडा, कैला गंझू एवं मिथून की मौत हो गई और सात श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए.