रामगढ़:

लाईनपार में गुरुवार को बिशेश्वर मुंडा के घर से प्रदीप मुंडा के घर तक पक्का नाला निर्माण का पूजा-अर्चना के बाद शिलान्यास किया गया।

इस दौरान पाहन नारायण मुंडा ने पूजा अर्चना किया। इसके बाद वार्ड पार्षद सनियारो बारला ने नारियल फोड़कर और कुदाल चलाकर निर्माण कार्य शुरू किया।

ज्ञात हो कि पीएचडी विभाग ने लगभग दो हजार फीट लंबी पक्का नाला निर्माण कराने की योजना बनाई थी। टेंडर होने के बाद विवाद के बाद काम शुरू नहीं हो सका था। इसके बाद पीएचडी विभाग के जेइ मिन्हाज अंसारी के पहल पर वार्ड पार्षद और ग्रामीणों के बीच समन्वय बनाकर विकास का काम अवरुद्ध नहीं होने देने पर सहमती बनाई। उक्त नाली का शिलान्यास किया गया।
वार्ड पार्षद ने कहा कि हर विकास कार्य में उनका सहयोग रहेगा। कार्य गुणवत्ता पूर्ण करने की नसीहत दी।
मौके पर रविंद्र मुंडा, मनोज यादव, संजय राम, दुर्वेज आलम, बिशेश्वर मुंडा, सूरज रजवार, चंद्रमोहन मुंडा, बिनोद मुंडा, सिकंदर मुंडा, रामा मुंडा, शेखर राम, राजेंद्र मुंडा, रौशन मुंडा, प्रभु मुंडा, सुनीता देवी, सराजे देवी, सीमा देवी, मुनिया देवी, पिंकी देवी आदि शामिल थे।


