![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2022/02/WhatsApp-Image-2022-02-04-at-7.48.13-PM.jpeg)
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2021/05/WhatsApp-Image-2021-04-27-at-09.45.32-1.jpeg)
गिरिडीह :
धनबाद से मरकच्चो जाने वाली एक प्राइवेट बस में खलासी की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी.
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2023/11/WhatsApp-Image-2023-11-29-at-11.32.48_ffb67fec.jpg)
खलासी की पहचान योगेंद्र तिवारी ग्राम बिशनपुर थाना राजधनवार के रूप में हुई है. बताया जाता है कि उक्त बस के चालक द्वारा शनिवार की दोपहर सरिया थाना के मुख्य द्वार पर बस को खड़ा कर दिया गया और चुपके से भाग चला। काफी देर के बाद पुलिस अधिकारियों ने उक्त बस की तलाशी ली। जहां बस में शव पडी़ हुई थी।
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2023/10/Pearl-Residency_page-0001.jpg?w=696&ssl=)
वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन भी सरिया थाना पहुंचे। घटना कैसे हुई, कहां हुई यह संदेह के घेरे में है। इधर मृतक के पिता लक्ष्मण तिवारी ने सरिया थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज करने की अपील की है। वहीं सरिया पुलिस घटना के जांच में जुट गई है।
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG-20230115-WA0000.jpg)