जमशेदपुर:
चाईबासा के पूर्व सांसद बागुन सुम्ब्रुई के ब्रेन हेमरेज होने के कारण पिछले ढेर महीने से टीएमएच अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है.
बागुन सुम्ब्रुई से मिलने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा टीएमएच पहुंचे और कोल्हान के भीष्म पितामह कहे जाने वाले बागुन दा का हालचाल जाना। और उनके स्वस्थ होने की कामना की है,वैसे डॉक्टरो ने उनहे जवाब दे दिया है.
ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का कहना है कि उनकी स्थिति जस की तस बनी हुई है. ब्रेन डेथ और पैरालिसिस अटैक किया है शरीर का अंग काम नहीं कर रहा है. भगवान से कामना करते हैं कि उनकी हालत में सुधार हो.
कोल्हान के भीष्म पितामह को देखने के लिए राजनेताओं का तांता लगा हुआ है. उधर अस्पताल के बाहर बागुन सुम्ब्रुई के चाहने वालों की भीड़ लगी हुई है.